(भोपाल) 59 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले 

इनमें वरिष्ठ आईएएस की पत्नी शामिल, दो की मौत



भोपाल (ईएमएस)। राजधानी में गुरुवार को 59 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसे मिलाकर संक्रमितों की संख्या 3611 हो गई हैं। इधर 26 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। जिले में अब तक 2344 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। वहीं 1154 मरीजों का अब भी इलाज कोविड केयर अस्पतालों में चल रहा हैं।मालूम हो ‎कि कोरोना का संक्रमण तेजी से अपने पैर पसार रहा है।  चार इमली निवासी वरिष्ठ आईएएस अफसर की पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इधर, बैरागढ़ क्षेत्र में गुरुवार को 10 मरीज मिले हैं। इसमें से चार मरीज जैन मंदिर क्षेत्र बैरागढ़ के हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से संक्रमण फैल रहा है। सूखी सेवनिया में दो नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसी तरह मैनिट कैंपस में क्वारंटाइन छह लोग संक्रमित हुए हैं। दुर्गा नगर में दो, विद्या नगर में पांच सहित शहर में 59 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसे मिलाकर संक्रमितों की संख्या 3611 हो गई हैं। इधर 26 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गए हैं। जिले में अब तक 2344 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है। वहीं 1154 मरीजों का अब भी इलाज कोविड केयर अस्पतालों में चल रहा हैं। वहीं हमीदिया अस्पताल में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई है। इसे मिलाकर अब तक शहर में 115 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है।  उधर इंदौर में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार तीन दिनों से बढ़ती जा रही है। गुरुवार को 1461 संदिग्ध मरीजों के सैंपल जांचे गए। इनमें से 1399 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव व 44 मरीज पॉजिटिव आए हैं। इसके बाद इंदौर में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 5087 हो गई हैं। तीन मरीजों की मौत की पुष्टि होने के बाद अब तक 255 मरीजों की मौत कोरोना से हो चुकी है। सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने बताया कि अब तक कुल 98943 संदिग्ध मरीजों की जांच की जा चुकी है। वहीं गुरुवार को 2449 सैंपल एकत्रित किए गए। 3946 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। 883 मरीजों का इलाज अस्पतालों में किया जा रहा है।